• होम
  • MP weather today: मध्यप्रदेश और झारखण्ड के इन ज़िलों में आज ब...

MP weather today: मध्यप्रदेश और झारखण्ड के इन ज़िलों में आज बदलेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली की सम्भावना

MP weather today: मध्यप्रदेश और झारखण्ड के इन ज़िलों में आज बदलेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली की सम्भावना
मध्यप्रदेश और झारखण्ड के इन ज़िलों में आज बदलेगा मौसम

देश में इन दिनों लगातार चल रही गर्मी की लहर के बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमे मध्यप्रदेश के बालाघाट, मंडला, सिवनी, दतिया के क्षेत्रों और झारखण्ड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो जैसे मुख्य ज़िलों के इलाकों में हल्की से माध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी की सम्भावना का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने 7 मई को मध्य प्रदेश में आज का मौसम, और झारखण्ड में लगातार पड़ रही गर्मी के प्रकोप के बीच, इस बदलते मौसम पैटर्न को को साझा किया। 

जाने आज मध्यप्रदेश के इन शहरों में मौसम का हाल MP weather update: 

  1. मध्यप्रदेश में आज 7 मई को कई ज़िलों में मतदान होने जा रहे है, जानिए यहाँ के कुछ मुख्य शहरों के आज का मौसम पूर्वानुमान:   
  2. भोपाल: आज 7 मई को मौसम और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, भोपाल में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के दर्ज किया जा सकता है। 
  3. इंदौर: आज मंगलवार को यहाँ आसमान साफ और मौसम अधिक गरम और उमस भरा रहेगा। इंदौर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
  4. ग्वालियर: ग्वालियर में आज मौसम साफ रहेगा साथ ही यहाँ अगले 2 दिनों तक लू चलने की सम्भावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। 
  5. जबलपुर: आज यहाँ 7 मई को मौसम साफ रहेगा पर आंशिकतौर रूप से बादल छाए रह सकते है। साथ ही यहाँ अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें