• होम
  • मध्यप्रदेश में निवेश के सुनहरे अवसर, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट...

मध्यप्रदेश में निवेश के सुनहरे अवसर, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डॉ. यादव 20 सितंबर को कोलकाता में करेंगे संवाद

मध्यप्रदेश में निवेश के सुनहरे अवसर, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डॉ. यादव 20 सितंबर को कोलकाता में करेंगे संवाद
मध्य प्रदेश में निवेश के लिए रोडमैप

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव कोलकाता में 20 सितम्बर शुक्रवार को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 में हिस्सा लेंगे एवं राज्य निवेश संभावनाओं से निवेशकों को अवगत भी करायेंगे। मध्यप्रदेश, निवेश एंव उद्योगों के लिये देश के सबसे उभरते हुए राज्यों में से एक है। मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल औद्योगिक नीति, मजबूत आधारभूत शिला, प्राकृतिक संसाधन और अनुकूल कानून व्यवस्था के कारण निवेशकों का पसंदीदा राज्य बना रहा है। पश्चिम बंगाल आौर मध्यप्रदेश में औद्योगिक समानताएं हैं, जो कोलकाता के उद्योगपतियों को एमपी में निवेश के लिये प्रेरित करेंगी।

एमपी और पश्चिम बंगाल के बीच खनिज संसाधनों की भूमिका:

मध्यप्रदेश अपने खनिज संसाधनों व कृषि उत्पादन के लिये जाना जाता है और कोलकाता एक प्रमुख वाणिज्यिक एवं व्यापारिक केन्द्र है। इन दोनों राज्यों के बीच कई उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और कृषि उत्पादों का आयात-निर्यात होता है। मध्यप्रदेश के उत्पाद जैसे गेहूं, सोयाबीन और अन्य कृषि उत्पाद की पश्चिम बंगाल में मांग है, वहीं पश्चिम बंगाल में जूट, चाय और मछली उत्पाद एमपी में भी अधिक लोकप्रिय हैं।

मध्यप्रदेश में निवेश से कारोबार को सुनहरा अवसर:

पश्चिम बंगाल के कारोबारी मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों, व्यवस्थाओं और नवाचारों के साथ- बेहतर कानून व्यवस्था को देखते हुए एमपी में निवेश करके उनके कारोबार को सफलता की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार कई नीतियाँ बना रही है। मध्यप्रदेश राज्य खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल सम्पदा, कृषि संपदा, पर्यटन सम्पदा और मानव संसाधन की दृष्टि से सम्पन्न है। उद्योगों की स्थापना व निवेश के लिए मध्यप्रदेश पीपल फ्रेंडली, डेवलपमेंट फ्रेंडली और एनवायरनमेंट फ्रेंडली डेस्टीनेशन है।

बेहतर कानून और संसाधनों की उपलब्धता: प्रदेश में रेल से लेकर रोड और हवाई परिवहन की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश के इंडस्ट्रियल कोरिडोर्स से विभिन्न एक्सप्रेस वे गुजर रहे हैं। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए जरूरी जमीन, बिजली और पानी जैसे संसाधनों की भी प्रचुर उपलब्धता है। प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था एक ऐसा बिन्दु है, जो पश्चिम बंगाल के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन दे रही है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें