• होम
  • Uttar Pradesh Weather Update Today 04 April 2024 in Hindi: उ...

Uttar Pradesh Weather Update Today 04 April 2024 in Hindi: उत्तरप्रदेश में बदल रहा है मौसम का मिजाज तापमान 40 डिग्री के पार, आइए Khetivyapar पर जानें

Uttar Pradesh Weather Update Today 04 April 2024 in Hindi: उत्तरप्रदेश में बदल रहा है मौसम का मिजाज तापमान 40 डिग्री के पार, आइए Khetivyapar पर जानें
उत्तरप्रदेश में बदल रहा है मौसम का मिजाज तापमान 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल माह के शुरुवात से उत्तरप्रदेश में गर्मी की सही तस्वीर दिखना शुरू हो गई है। पिछले महीने मार्च में पश्चिमी विक्षोभ के चलते, तो कई बार उत्तरी क्षेत्रों में बिगड़ते मौसम और बारिश के कारण, उत्तरप्रदेश में आज के मौसम में परिवर्तन देखने मिला। परन्तु अब बारिश का सिलसिला थम सा गया है, जिसके चलते मौसम में लगातार तापमान की बढ़ोतरी देखने मिल रही है। वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, कानपूर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर जैसे ज़िलों में तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार होने का अनुमान है।   

लखनऊ में आज का मौसम:

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 4 अप्रैल, आसमान साफ रहेगा, साथ ही अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिसके चलते आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है। 
वहीं आज कानपूर में मौसम शुष्क बना रह सकता है, हालाँकि मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादलों का डेरा भी बीच बीच में अपनी उपस्थिति बनाये रखेगा। कानपूर में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त आज वाराणसी में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज  होने की सम्भावना है। साथ ही मौसम धुप के साथ एक दम साफ रहेगा। अयोध्या में भी लगातार हर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज अयोध्या में मौसम साफ रहेगा परन्तु शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से तापमान  40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक होगा।    


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें