• होम
  • लखनऊ में मैंगो पार्क की शोभा बढ़ाने में लगेंगे चारचांद, योगी...

लखनऊ में मैंगो पार्क की शोभा बढ़ाने में लगेंगे चारचांद, योगी सरकार आम की 108 प्रजातियों के पौधों का करेगी रोपण

लखनऊ में मैंगो पार्क की शोभा बढ़ाने में लगेंगे चारचांद, योगी सरकार आम की 108 प्रजातियों के पौधों का करेगी रोपण

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ लखनऊ में मैंगो पार्क का निर्माण कराएगी। लखनऊ शहर के रायबरेली रोड पर किसान पथ के पास करीब 15 एकड़ में लगभग 18 करोड़ की लागत से इस पार्क का निर्माण करवाया जायेगा। मैंगो पार्क में आम की करीब 108 प्रजातियों के 2068 पौधों का रोपण किया जाएगा।  आगामी 15 अगस्त 2024 के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पौधरोपण भी करेंगे। अमृत 2.0 के तहत आम्रपाली, अंबिका, दशहरी, चौसा जैसी 108 किस्मों को प्रस्तुत करने की योजना है। 

मैंगो म्यूजियम पार्क बनाने की योजना 

मीडिया से बातचीत में बताया गया कि पार्क में 400 स्कवॉयर मीटर में मैंगो म्यूजियम पार्क भी बनाने की योजना है। देश में पैदा होने वाले आम की 775 प्रजातियों के संबंध में डिजिटल के माध्यम से जानकारी भी प्रस्तुत किया जाएगा। मैंगो पार्क के अंदर के रास्तों का नाम भी आम की प्रजातियों के नाम पर रखा जाएगा।

इसके अलावा 18,828 अन्य पौधे लगाए जाएंगे

मैंगो म्यूजियम पार्क में कई प्रकार के वॉटर लिली और कमल पौधे भी लगाए जाएंगे, जो इसकी शोभा में चार चांद लगाए देंगें। आम के अलावा 18,828 अन्य पौधे लगाए जाएंगे। पार्क के चारों ओर बरगद, अमलतास, गुलमोहर और पीपल जैसे पौधे भी लगाए जाएंगे। पार्क में आम, अमरूद, आंवला, जामुन, मौलश्री, शीशम, अशोक, गुड़हल, किन्नो, पीपल, गूलर, करंज, बहेड़ा आदि 20 प्रजातियों के 1260 पौधे भी लगाए जाने की योजना है। 

मैंगो पार्क बनाने का मुख्य उद्देश्य

मैंगो पार्क निर्माण करने का उद्देश्य यह है कि लोगों को आम की प्रजातियों के संबंध में सही जानकारी देने के साथ इसके औषधि महत्व को समझाना तथा पौध रोपण के प्रति लोगों को बढ़ावा देना है। 15 अगस्त, 2024 को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ अपने कर कमलों से पार्क में पौधारोपण कराए जाने की योजना बनाई गई है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें