• होम
  • Aaj Ka Mausam 13 April 2024: मध्यप्रदेश और झारखंड में तेज आं...

Aaj Ka Mausam 13 April 2024: मध्यप्रदेश और झारखंड में तेज आंधी के साथ होगी बारिश, कई जगह ओले गिरने की संभावना, दिल्ली हरियाणा में भी आज बारिश होगी, आइए जानें Khetivyapar पर

Aaj Ka Mausam 13 April 2024: मध्यप्रदेश और झारखंड में तेज आंधी के साथ होगी बारिश, कई जगह ओले गिरने की संभावना, दिल्ली हरियाणा में भी आज बारिश होगी, आइए जानें Khetivyapar पर
मध्यप्रदेश और झारखंड में तेज आंधी के साथ होगी बारिश

नई दिल्ली में आज 13 अप्रैल को मौसम बदलते नज़र आएगा, मौसम विभाग के अनुसार आज यहाँ बारिश का संकेत है साथ ही तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने की सम्भावना बनी हुई है, इस बदलते मौसम से दिल्ली में पड़ रही तेज़ गर्मी से हल्की राहत देखने मिलेगी। इसके साथ ही आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल भी बारिश की सम्भावना है, साथ ही दिल्ली एनसीआर के इलाकों में भी बारिश भरा मौसम बना  रहेगा।

मध्यप्रदेश और झारखण्ड में बरसेंगे बादल:

  1. मौसम ने इस सप्ताह मानो मानसून का माहौल बना दिया है, मध्य से पूर्वी भारत में लगातार हो रही बारिश से मध्यप्रदेश में आज का मौसम, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र  के इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट हुई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। आज मौसम विभाग की जानकारी में बताया गया है की 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को बारिश का यह सिलसिला मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार, ओडिशा जैसे राज्यों में जारी रहेगा। 
  2. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज बादल बरस सकते है, इसके साथ ही इंदौर, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना जैसे अन्य ज़िलों में भी बारिश की सम्भावना बनी है। 
  3. छत्तीसगढ़ की  राजधानी रायपुर में भी आज बारिश होगी साथ ही दुर्ग, बिलासपुर जैसे ज़िलों में भी बारिश के साथ बिजली चमकने की सम्भावना बनी हुई है।
  4. बिहार, झारखण्ड और ओडिशा के कई ज़िलों में भी बारिश की सम्भावना बनी हुई है।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें