• होम
  • Bihar Weather: बिहार के इन शहरों में इस हफ्ते होगी झमाझम बार...

Bihar Weather: बिहार के इन शहरों में इस हफ्ते होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम पूर्वानुमान

Bihar Weather: बिहार के इन शहरों में इस हफ्ते होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम पूर्वानुमान
बिहार के इन शहरों में इस हफ्ते होगी झमाझम बारिश

भारत में दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट लगातार देखने मिल रहा है इससे अनुमान लगाया जा सकता है की मानसून जल्द ही दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई इलाकों में इस समय बारिश और तेज़ आंधी तूफ़ान की सम्भावना आगामी 5 दिनों तक बनी हुई है। अनुमान है, इस दौरान कई शहरों में आज बारिश की स्थिति भी बनी रहेगी साथ ही देश में पड़ रही भीषड़ गर्मी से भी हल्की राहत मिलेगी। 

जाने बिहार के मुख्य शहरों में 22 मई को मौसम कैसा रहेगा:

पटना का मौसम: आज बिहार की राजधानी पटना में आज का मौसम, आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ आंधी की संभावना है।। IMD के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

बेगुसराई का मौसम: बेगुसराई में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना है। IMD के कहना है, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

गया का मौसम: आज गया में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान में बादल रहेंगे साथ ही बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है।

मुजफ्फरपुर का मौसम: मुजफ्फरपुर में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा साथ ही बारिश होने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

औरंगाबाद का मौसम: औरंगाबाद में आज आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रहेगा, साथ ही हल्की बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना भी है, यहाँ अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा है। 

छपरा का मौसम: आज यहाँ बादल छाए रह सकते है, साथ ही बारिश और गरज चमक के साथ बिजली की आशंका है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें