• होम
  • Delhi Weather Update Today 06 March 2024 in Hindi, दिल्ली-गा...

Delhi Weather Update Today 06 March 2024 in Hindi, दिल्ली-गाजियाबाद और फरीदाबाद में छाए रहेंगे बादल, आपके शहर में मौसम का हाल कैसा है जानिए

Delhi Weather Update Today 06 March 2024 in Hindi, दिल्ली-गाजियाबाद और फरीदाबाद में छाए रहेंगे बादल, आपके शहर में मौसम का हाल कैसा है जानिए
दिल्ली-गाजियाबाद और फरीदाबाद में छाए रहेंगे बादल, आपके शहर में मौसम का हाल कैसा है जानिए

मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद, फरीदाबाद में बादल छाए रहेंगे, साथ ही दिल्ली में भी बादल छाने की उम्मीद है। मौसम अपडेट के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में हो रही तेज़ बारिश और बर्फ़बारी के चलते कई उत्तरी इलाकों में कल रात से ठंडी चलने वाली हवाएं वापस देखने को मिली जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया है, उम्मीद है की अगले दो दिन 06 और 07 मार्च को मौसम ठंडा ही बना रह सकता है। उत्तरी मैदानी इलाकों में हो रही हल्की बारिश भी इसका एक कारण है जिसके चलते मौसम में ऐसा परिवर्तन हो रहा है।

आज 07 मार्च को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल:

आज 06 मार्च बुधवार को दिल्ली शहर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। कल रात से मौसम के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते आज सुबह से मौसम में ठंडी को बढ़ते देखा जा सकता है, हालाँकि मौसम विभाग की माने तो 07 मार्च से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होती दिखेगी, अनुमान है की 27 से 28 डिग्री तक तापमान का पारा जाने की उम्मीद है।

अन्य राज्यों में आसमान साफ रहेगा:

आमतोर पर आज का मौसम अन्य राज्यों, जैसे की राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में आसमान साफ़ रहने एवं दिन में तेज़ धुप निकलने का पूर्वानुमान है। वही अन्य दक्षिण राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, तमिल नाडु, केरला में दिन के समय तेज़ चुभने वाली धुप रहेगी के साथ उमस रहेगी। 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें