• होम
  • MP Weather: मध्यप्रदेश में आज इन जिलों में आंधी-बारिश की संभ...

MP Weather: मध्यप्रदेश में आज इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, पढ़े मौसम अपडेट

MP Weather: मध्यप्रदेश में आज इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, पढ़े मौसम अपडेट
मध्यप्रदेश में आज इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

आज से जून माह की शुरुवात है जहाँ एक तरफ देश के अधिकांश राज्यों में भीषड़ पड़ने वाली गर्मी पड़ रही है, तो वहीं दक्षिण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा रहा है। इस बीच आज 1 जून को मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मध्यप्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी मध्य भारत में हल्की बूंदाबांदी वाला मौसम बन सकता है हालाँकि कई इलाकों में लू और गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। कल कई ज़िलों में हीटवेव के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के बादल बरस सकते है। जिनमे मध्यप्रदेश के जबलपुर, भोपाल में आज का मौसम, इंदौर, ग्वालियर, सतना, छिंदवाड़ा समेत कुछ अन्य इलाकों में बारिश दस्तक दे सकती है। इसके अतिरिक्त कुछ शहरों में तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। आज 01 जून को IMD के अनुसार मध्यप्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है, हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार कभी भी बनते दिख सकते है।   

जानिए 01 जून, मध्यप्रदेश के इन प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम:

  1. भोपाल:  राजधानी भोपाल में आज आसमान साफ और गर्मी भरा रहेगा हालाँकि बीच बीच में बादलों का डेरा रह सकता है। यहाँ अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  2. इंदौर: आज इंदौर में आसमान साफ रहने और हीटवेव की स्थिति कमज़ोर होती दिखेगी। IMD के मुताबिक, आज यहाँ अधिकतम तापमान ४१ डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
  3. ग्वालियर: ग्वालियर में गर्मी से थोड़ी राहत देखने मिल सकती है अनुमान है की आज यहाँ हल्की बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है, साथ ही अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  4. जबलपुर: आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है, साथ ही हल्की छिटपुट बारिश की सम्भावना भी है, यहाँ अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  5. छिन्दवाड़ा: छिन्दवाड़ा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, इसके अलावा बिजली गिरने की सम्भावना भी है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज किया जा सकता है।
  6. सतना: आज आसमान बादलों का डेरा रहने की सम्भावना है साथ ही हल्की बारिश बरस सकती है, यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें