• होम
  • Onion Mandi Price Today in Hindi: क्यों है प्याज़ के भाव में...

Onion Mandi Price Today in Hindi: क्यों है प्याज़ के भाव में गिरावट, बढ़ती जा रही किसानो की मुश्किलें

Onion Mandi Price Today in Hindi: क्यों है प्याज़ के भाव में गिरावट, बढ़ती जा रही किसानो की मुश्किलें
प्याज़-के-भाव-में-गिरावट

दिसंबर महीने में मिनिस्ट्री ऑफ़ कंस्यूमर अफेयर्स, फ़ूड & पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने प्याज़ के निर्यात एक्सपोर्ट, पर 31-मार्च-2024 तक रोक लगा दिया है, इस पर रोक लगाने का मुख्य कारण यह था की अंडर इन्वॉइसिंग को रोकना और गलत निर्यात न हो, साथ ही आम उपभोक्ता को प्याज़ सस्ते दामों पर मिल सके । यही नहीं केंद्र ने NCCF और NAFED को किसानों से 7 लाख टन प्याज खरीदने का निर्देश भी दिया है। पिछले 1 महीने में प्याज़ का भाव लगभग 55 से 60 प्रतिशत के लगभग टूट गया है। 

किसान क्यों है निराश:

कई राज्यों के किसानो को गंभीर संकट उठाना पड़ रहा है, अचानक से प्याज़ के भाव में जो गिरावट आई उसे देखते हुए किसान निराश है। कर्नाटक, तमिल नाडु, आंध्र प्रदेश, महारष्ट्र जैसे राज्यों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। भारत प्याज़ उत्पादन के मामले में एक बड़ी भूमिका रखता है। उत्पादक पहले हमारे पडोसी देशो को प्याज़ एक्सपोर्ट करते, जिनमे से बंगलादेश एहम देश था पर इससे पहले ही सरकार ने रोक लगा दी जिसका नतीजा सभी राज्यों में प्याज़ पर्यापत से अधिक है।

कर्नाटक में प्याज़ का भाव:

हुबली मंडी में प्याज़ का न्यूनतम भाव 200 रु प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम भाव 1500 रु प्रति क्विंटल है। बैंगलोर मंडी में प्याज़ का न्यूनतम भाव 500 रु प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम भाव 1800 रु प्रति क्विंटल है।  देवनगरी मंडी में प्याज़ का न्यूनतम भाव 1000 रु प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम भाव 3200 रु प्रति क्विंटल है, जो सामान्यतः बना हुआ है। 

आंध्र प्रदेश में प्याज़ का भाव:

कुर्नूल मंडी में प्याज़ का न्यूनतम भाव 426 रु प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम भाव 1271 रु प्रति क्विंटल है।

महारष्ट्र में प्याज़ का भाव:

नाशिक, पुणे और लासलगांव मंडी में प्याज़ का न्यूनतम भाव 500 रु प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम भाव 1400 रु प्रति क्विंटल है। अहमदनगर मंडी में प्याज़ का न्यूनतम भाव, 200 रु प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम भाव 1700 रु प्रति क्विंटल है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें