• होम
  • Delhi Weather Update Today 05 April 2024 in Hindi: दिल्ली मे...

Delhi Weather Update Today 05 April 2024 in Hindi: दिल्ली में पारा जल्द होगा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद, आइए Khetivyapar पर जानें

Delhi Weather Update Today 05 April 2024 in Hindi: दिल्ली में पारा जल्द होगा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद, आइए Khetivyapar पर जानें
दिल्ली में पारा जल्द होगा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

मौसम विभाग की माने तो आज 05 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, इसके साथ ही आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ तेज़ हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया गया है। दिल्ली में कल भी तेज़ गरम हवाएं चलने की उम्मीद है, इसी के साथ यहाँ के मौसम में गर्मी बढ़ना शुरू हो चुकी है और आशंका है की आने वाले सप्ताह से तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज होगी और यह आंकड़ा 40 डिग्री तक पहुंचेगा। आज नई दिल्ली का वायु गुडवत्ता सूचकांक (AQI) स्तर 229 दर्ज किया है, जो की दिल्ली की अस्वस्थ वायु को दर्शाता है।  

पूर्वी भारत के इन क्षेत्रों में आज भारी बारिश की सम्भावना:

  1. मौसम विभाग के अनुसार 05 से 07 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। 
  2. आज 05 अप्रैल को असम और मेघालय के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की सम्भावना है। 
  3. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी क्षेत्रों समेत पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई जगह पर छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। 
  4. 06 से 09 अप्रैल के दौरान पश्चिमी बंगाल, ओडिशा और झारखंड में और  07 से 08 अप्रैल को बिहार में गरज और चमक के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश होने की पूरी सम्भावना है। 
  5. पूर्वी भारत के इलाकों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिसके चलते यहाँ के तापमान में अभी कोई बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें