• होम
  • Delhi heatwave alert: राजधानी दिल्ली वालों को जलाएगी गर्मी प...

Delhi heatwave alert: राजधानी दिल्ली वालों को जलाएगी गर्मी पारा 41 के पार, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Delhi heatwave alert: राजधानी दिल्ली वालों को जलाएगी गर्मी पारा 41 के पार, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली वालों को जलाएगी गर्मी पारा 41 के पार

मई माह की शुरुवात से ही देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है, इसी बीच कल रविवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। इस दौरान मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में भीषड़ गर्मी का प्रकोप जारी रहने की सम्भावना बताई है, हालाँकि अभी हीटवेव चलने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

दिल्ली में आज का मौसम Aaj Ka Mausam:

दिल्ली में आज का मौसम, साफ़ रहेगा, दिन के समय मध्यम से तेज़ गरम हवाएं चल सकती है। हालाँकि यहाँ मौसम में गर्मी बढ़ने की आशंका आज भी बनी हुई है, मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रात के समय तक 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है। 

इस हफ्ते क्या है दिल्ली के मौसम का नज़ारा: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतर मौसम साफ रहने की सम्भावना बनी हुई है, लेकिन इस बीच 9 मई को दिल्ली समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में छिटपुट और हल्की बारिश के आसार नज़र आ रहें है। साथ ही इसके अतिरिक्त अनुमान है यहाँ अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के लगभग दर्ज किये जाने की आशंका है। दिल्ली में पड़ रही इस मई माह की गर्मी से फिलहाल कोई राहत की उम्मीद नज़र आ रही है। 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें