• होम
  • Maharashtra Weather Update Today 04 April 2024 in Hindi: पुण...

Maharashtra Weather Update Today 04 April 2024 in Hindi: पुणे समेत इन शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग, आइए Khetivyapar पर जानें

Maharashtra Weather Update Today 04 April 2024 in Hindi: पुणे समेत इन शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग, आइए Khetivyapar पर जानें
पुणे समेत इन शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग

देश के अधिकांश शहरों और राज्यों में भीषड़ गर्मी की शुरुवात हो चुकी है, जिसके चलते अब तापमान में बढ़ोतरी और लू जैसी समस्याएं आम बात हो जाएगी। देश के अधिकांश राज्यों में लू चलना शुरू हो गई है जिनमे झारखण्ड, उड़ीसा, तेलंगाना, आँध्रप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल है। वही कई प्रमुख शहरों में इस सीजन का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के पुणे और नागपुर शहर में कल तापमान का पारा 42 डिग्री तक दर्ज हुआ और इन शहरों में आज भी यही तापमान बना रहेगा। इसके साथ ही  मध्यप्रदेश में आज का मौसम कई ज़िलों में भी तापमान का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज हुआ, जिनमे बालाघाट, बुरहानपुर, बैतूल, खंडवा, जबलपुर, सतना, सिवनी जैसे कई ज़िले शामिल है। इसके साथ ही इस सूचि में गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों के भी कई शहर शामिल है।

04 अप्रैल को इन शहरों में लू चलने की सम्भावना:

आज 4 अप्रैल से गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है जो की 8 अप्रैल तक बनी हुई है।  
वहीं दूसरी और आज तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म, उमस और नमी वाला मौसम बने रहने की संभावना है। 
इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में रातें अधिक गर्म रहने की संभावना है। 
मौसम विभाग की माने तो आज अधिकांश शहरों में मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले 2  दिनों में 2 से 3 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें