• होम
  • Delhi weather today: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज चलेंगी ते...

Delhi weather today: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज चलेंगी तेज़ हवाएं और आंधी, जानिए आज कैसा रहेगा गोरखपुर का मौसम

Delhi weather today: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज चलेंगी तेज़ हवाएं और आंधी, जानिए आज कैसा रहेगा गोरखपुर का मौसम
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज चलेंगी तेज़ हवाएं और आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक आज मई को देश के कई हिस्सों में तेज़ गति से चलने वाली हवाएं और आंधी आज दिल्ली, उत्तरप्रदेश के इलाकों में लगातार बने रहने की सम्भावना है। आईये जाने आज इन क्षेत्रों के मौसम में क्या है खास।

जाने आज दिल्ली का मौसम: आज यानि 7 मई मंगलवार को दिल्ली में तेज़ गति की हवाएं लगातार बनी रहेगी, साथ ही गरज वाले बादलों और बिजली चमकने की भी आशंका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त आज मौसम के माहौल में गर्मी का मिज़ाज़ और बढ़ने की उम्मीद है, आज यहाँ अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की सम्भावना है। आपको बता दें की दिल्ली में ये धूल भरी तेज़ गरम हवाओं और आंधी का सिलसिला 10 मई तक जारी रहेगा। इसके बाद यहाँ 11 मई से मौसम में हल्की बारिश देखी जाने की आशंका है।  

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम Weather uttar pradesh: 

मौसम विभाग के अनुसार आज 7 मई को उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आज का मौसम, बहराइच, आजमगढ़, गोरखपुर जैसे शहरों में लगातार तेज़ आंधी और हवाएं चलने की सम्भावना है, वहीं बरैली, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, झाँसी समेत कई अन्य शहरों में गरज वाले बादलों और तेज़ हवाओं के साथ हल्की छिटपुट बारिश की सम्भावना बनी हुई है। 

लखनऊ में आज का मौसम: उत्तरप्रदेश की राजधानी और नवाबों की नगरी कहे जाने वाले लखनऊ में आज मौसम साफ और गरम बना रहेगा, साथ ही यहाँ लगातार आंधी और हवाएं चलने की सम्भावना बनी हुई है। आज यहाँ दिन के समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।     

कानपूर में आज का मौसम: कानपूर में आज मौसम साफ और गरम बना रहेगा, साथ ही यहाँ आज दिन के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।     
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें