• होम
  • Weather today: देश में पूर्व से पश्चिम तक तेज़ हवाओं और बदलते...

Weather today: देश में पूर्व से पश्चिम तक तेज़ हवाओं और बदलते मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

Weather today: देश में पूर्व से पश्चिम तक तेज़ हवाओं और बदलते मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
weather today

आज 7 मई को भारतीय मौसम विभाग ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। जिसमे उन्होंने बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) की सम्भावना बताई है, इस दौरान निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
पश्चिम बंगाल में, खासकर गंगा के किनारे, 70 किमी प्रति घंटे की हवाएं अनुमानित हैं, जो बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाओं के साथ आ रही हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की बौछारें होगी, जबकि दक्षिणी कर्नाटक में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति की बिजली और तेज़ हवाएं देखने मिलेगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में आज का मौसम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, और तेलंगाना में बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति की तेज़ हवाओं के साथ हलचल जारी रहने की उम्मीद है।

विभिन्न क्षेत्रों में बदल रहा मौसम का मंज़र:

अरुणाचल प्रदेश में, विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चमकने की संभावना है, तथा महाराष्ट्र, केरल, और माहे के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी यहाँ पर मौसम सामान्य है।
इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के आने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है।
इसके अतिरिक्त नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में गरम और नमी भरे मौसम की संभावना है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट:

आज पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में और पुडुचेरी, कराईकल, और आंतरिक कर्नाटक में तेज़ लू की संभावना बनी हुई है।
साथ ही, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र के पास और दक्षिणी ओडिशा के तट पर 40 से 45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज़ हवाएं चलने की स्थिति बनती दिखाई दे है। ऐसे बदलते मौसम में मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। 

ऐसे विभिन्न मौसम की स्थितियों के साथ, नागरिकों को स्थानीय पूर्वानुमानों पर अपडेट रहने और आवश्यक सावधानियों को अपनाने की सलाह दी जाती है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें