• होम
  • Weather Update Today 23 February 2024 in Hindi: हिमालयी क्षे...

Weather Update Today 23 February 2024 in Hindi: हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट, अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Today 23 February 2024 in Hindi: हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट, अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान
हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट, अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

IMD के अनुसार एक पश्चिमी तूफ़ान 24 फरवरी की रात से हिमालय के कई क्षेत्रो में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फ़बारी होने का अनुमान है। आज का मौसम, विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया है की यह बर्फ़बारी 24 से 27 फरवरी  तक होने की सम्भावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत नेपाल बॉर्डर तक अच्छी खासी बर्फ़बारी देखने मिल रही है,जम्मू में 21 फरवरी को कई हिस्सों में हुए भूस्खलन के बाद कई रास्तो को बंद कर दिया था, गुरुवार को इंडियन आर्मी के जवानो ने कई यात्री समेत स्टूडेंट्स को रेस्क्यू किया, हालाँकि अब स्तिथि सामान्य है पर अभी भी कई रास्तों पर नाकाबंदी है और आने जाने पर रोक है। साथ ही उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद होने वाली उमस भी महसूस हुई। 

23 से 28 फरवरी 2024 तक दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान:

  1. 23 फरवरी: दिल्ली में मौसम मुख्यत साफ़ रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से अधिकतम तापमान 27  डिग्री तक होगा।  
  2. 24 फरवरी: कल बादल छाए रह सकते है साथ ही हल्का धुंध भी रहने का अनुमान है, साथ ही न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से अधिकतम तापमान 27  डिग्री तक होगा।
  3. 25 फरवरी: आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिकतम तापमान 27-28  डिग्री तक होगा।
  4. 26 फरवरी: इस दिन भी आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिकतम तापमान 28  डिग्री तक होगा।
  5. 27 फरवरी: आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, हलकी बारिश और बूंदाबांदी होने की सम्भावना है, साथ ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिकतम तापमान 28  डिग्री तक होगा।
  6. 28 फरवरी: मौसम मुख्यत साफ़ रहेगा, साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिकतम तापमान 28  डिग्री तक होगा।
     
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें