• होम
  • UP Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की लहर जार...

UP Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की लहर जारी, जानें आपके शहर का मौसम

UP Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की लहर जारी, जानें आपके शहर का मौसम
उत्तर प्रदेश में तीव्र गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हीटवेव चलने से कई क्षेत्रों में लोगों को लगातार परेशानी उठाना पड़ रही है, अकेले राजधानी दिल्ली में पिछले 72 घंटे में लगभग कई लोगों की हीटवेव की चपेट में देखने मिला है। वहीं उत्तरप्रदेश में भी माहौल ऐसा ही बनते दिखाई पड़ रहा है।   

देश के कई दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में मानसून देखने मिल रहा है, इस दौरान मौसम विभाग का कहना है की उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में फ़िलहाल हीटवेव की सम्भावना बनी रहेगी इसके बाद 22 जून से  हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त कई शहरों में अधिकतम तापमान का पारा 42 से 45 तक रहेगा। लखनऊ में आज का मौसम, कानपूर, झाँसी, वाराणसी, आगरा जैसे ज़िलों में तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम:

  1. लखनऊ: आज लखनऊ का मौसम साफ और हीटवेव चलने की सम्भावना बनी रहेगी। IMD के मुताबिक, आज यहाँ पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक होने की आशंका है, वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
  2. कानपूर: IMD के अनुसार, आज कानपूर में लू का अलर्ट जारी रहेगा साथ ही, आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के लगभग पहुंच सकता है।
  3. वाराणसी: वाराणसी  में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, आज यहाँ हीटवेव चलने की उम्मीद है।
  4. अयोध्या: श्री राम की नगरी अयोध्या में आज गर्मी और लू की आशंका बनी हुई है, वहीँ अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  5. मीरुत: मीरुत में आज गर्म रातें और भीषड़ गर्मी की सम्भावना है, वहीँ अधिकतम तापमान में कमी की उम्मीद है। यहाँ अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
     
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें