• होम
  • Heat Wave Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट...

Heat Wave Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना, जानें देश का मौसम

Heat Wave Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना, जानें देश का मौसम
दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी

देश में इस समय दो तरीके का मौसम देखने मिल रहा है, जहाँ एक तरफ उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य गर्मी से झुलस रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश देखने मिल रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 25 मई तक राजस्थान में आज का मौसम, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की सम्भावना है। 

जाने दिल्ली का मौसम, प्रचंड गर्मी का प्रकोप:

IMD की माने तो दिल्ली में आज 22 मई को भीषड़ लू का दौर जारी रहेगा। यहाँ आज तेज चलने वाली गर्म हवाएं दिन में लगातार चलने की आशंका है, साथ ही दिन में तापमान का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक और शाम में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते यानि 28 मई तक दिल्ली में हीटवेव का दौर बना हुआ है और पारा 46 डिग्री तक पहुंचने की सम्भावना है।  इसके अतिरिक्त न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 

आज 22 मई को नॉएडा में भी भीषड़ लू की सम्भावना रहेगी। यहाँ तेज गर्म हवाएं दिन में लगातार चलेंगी, साथ ही दिन में अधिकतम तापमान का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
गाज़ियाबाद में आज भीषड़ लू की सम्भावना रहेगी। यहाँ तेज गर्म हवाएं दिन में लगातार चलेंगी, साथ ही दिन में तापमान का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
चंडीगढ़ में आज आसमान साफ और अत्यंत पड़ने वाली गर्मी की सम्भावना है। यहाँ आज अधिकतम  तापमान का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें