• होम
  • जानिए 28 मार्च को राजस्थान में गेहूं के मंडी भाव

जानिए 28 मार्च को राजस्थान में गेहूं के मंडी भाव

जानिए 28 मार्च को राजस्थान में गेहूं के मंडी भाव
28 मार्च को राजस्थान में गेहूं के मंडी भाव की जानकारी - ताज़ा अपडेट्स और कृषि बाजार के नवीनतम समाचार

भारतीय मंडियों में इस समय गेहूं के भाव में तेज़ी देखने मिल रही है। मध्यप्रदेश, गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी गेहूं का भाव धीरे धीरे तेज़ी पकड़ रहा है। आईये जानते 28 मार्च को केसा रहा गेहूं का भाव।  

  1. 28 मार्च को दारा गेहूँ का मंडी भाव में अधिकतम 2700 रूपये प्रति क्विंटल देखने मिला और न्यूनतम 2100 रूपये प्रति क्विंटल है तथा औसतन भाव  2560  रूपये प्रति क्विंटल रहा है। 
  2. लोकल गेहूँ का अधिकतम मंडी भाव 2615 रूपये प्रति क्विंटल रहा और न्यूनतम 1700 रूपये प्रति क्विंटल रहा है वही औसतन भाव  2615 रूपये प्रति क्विंटल रहा है। 
  3. लोकवन गेहूँ की बात की जाये तो अधिकतम मंडी भाव 2600 रूपये प्रति क्विंटल रहा और साथ ही न्यूनतम 2110 रूपये प्रति क्विंटल रहा है तथा औसतन भाव  2550 रूपये प्रति क्विंटल रहा है। 
  4. मिल क्वालिटी गेहूँ का अधिकतम भाव 2312 रूपये प्रति क्विंटल रहा और न्यूनतम 2075 रूपये प्रति क्विंटल रहा है इसके अतिरिक्त औसतन भाव  2305 रूपये प्रति क्विंटल चल रहा है। 

राजस्थान की उदयपुर मंडी में देखने मिल रहा सबसे अधिक गेहूं का भाव:

उदयपुर मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 3000 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 2600 रु प्रति क्विंटल देखने मिल रहा है वही औसतन भाव 2600 रु प्रति क्विंटल है। इसके अतिरिक्त अगर आवक की बात जाये तो  लगभग यहाँ 11  टन देखने मिली।
इसके साथ ही अजमेर ज़िले की ब्यावर मंडी में भी गेहूं का अधिकतम भाव भी 3000 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 2500 रु प्रति क्विंटल देखने मिल रहा है वही औसतन भाव 2750  रु प्रति क्विंटल है। इसके अतिरिक्त यहाँ आवक 4  टन देखने मिली।
राजस्थान की बाराँ मंडी में सबसे अधिक आवक देखने मिली, इस मंडी में गेहूं की 4500 टन आवक दर्ज हुई। बाराँ मंडी में अधिकतम भाव भी 2800 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 2225 रु प्रति क्विंटल देखने मिल रहा है वही औसतन भाव 2450  रु प्रति क्विंटल चल  है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें