• होम
  • Mumbai Rain: मुंबई में बारिश का कहर, 50 उड़ानें रद्द, ट्रेने...

Mumbai Rain: मुंबई में बारिश का कहर, 50 उड़ानें रद्द, ट्रेनें थमीं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Rain: मुंबई में बारिश का कहर, 50 उड़ानें रद्द, ट्रेनें थमीं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
मुंबई में बारिश का तांडव

महाराष्ट्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कई लोगों की बहुत मुश्किलें बढ़ा दी है। कई इलाकों में भारी बारिश के चलते सड़के नदियां बन गई है, तो कई जगह घरों में पानी भर गया है। अधिक ख़राब मौसम के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ गया। वहीं कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। अनुमान है की करीब 50 उड़ानो को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया। इस बीच बिगड़ते मौसम को देख सरकार ने कई स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। IMD की माने तो महाराष्ट्र के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश की सम्भावना बनी है। इसके अलावा बारिश ने BMC की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है। आम नागरिकों को सलाह दी जा रही है की तटीय इलाकों में जाना अभी टाल दें।  

जाने कैसा है आज मुंबई का मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार आज महाराष्ट्र की महानगरी मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होगी। इसके अलावा मुंबई में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
पुणे: इसके अतिरिक्त पुणे में भी लगातार बारिश जारी है। आज भी पुणे में मध्यम बारिश की आशंका है, तापमान की बात करें तो लगभग अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है।
आपको बता दें महाराष्ट्र के अलावा कल गोवा एयरपोर्ट की भी कई फ्लाइट्स कम विज़िबिलिटी के कारण रद्द की गई। वही तेज़ बारिश के चलते एयरपोर्ट में भी बारिश का पानी घुस गया। जुलाई महीने की शुरुवात से ही बारिश ने अपना हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है, इस समय बारिश लोगो के लिए बड़ी आफत बन गई है।

ये भी पढ़ें... मध्यप्रदेश में मानसून का कहर, इस हफ्ते इन जिलों में भारी बारिश की संभावना


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें