• होम
  • Delhi Weather Update Today 03 April 2024 in Hindi: दिल्ली मे...

Delhi Weather Update Today 03 April 2024 in Hindi: दिल्ली में मंडरा रहे बारिश के बादल, अगले 24 घंटे का अलर्ट, जाने यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Weather Update Today 03 April 2024 in Hindi: दिल्ली में मंडरा रहे बारिश के बादल, अगले 24 घंटे का अलर्ट, जाने यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में मंडरा रहे बारिश के बादल, अगले 24 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को नई दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई हैं, वही आज रात दिल्ली समेत कई आसपास के इलाकों में बहुत हल्की बारिश की संभावना भी है। आज दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में कोई बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं हैं वही तापमान सामान्य बना रहेगा। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने की सम्भावना हैं। नई दिल्ली में आज 3 अप्रैल को वायु गुडवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 181 दर्ज किया गया।

जाने यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम: 

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का मौसम शुष्क बना रहेगा साथ ही आज अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अनुमान हैं की आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने की सम्भावना हैं। आज कानपूर में भी आसमान साफ रहेगा, हालाँकि बिच बिच में आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त कानपूर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने की सम्भावना हैं।
3 अप्रैल को ग़ाज़ियाबाद  में आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने मिलेगी। ग़ाज़ियाबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने की सम्भावना हैं।
आज वाराणसी में भी आसमान साफ रहेगा, हालाँकि मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अतिरिक्त वाराणसी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने की सम्भावना हैं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें