• होम
  • Uttar Pradesh Weather Update Today 09 April 2024 in Hindi: उ...

Uttar Pradesh Weather Update Today 09 April 2024 in Hindi: उत्तर प्रदेश में चुभती जलती गर्मी के बीच मंडराया बारिश के बादल, जानिए उत्तरप्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें

Uttar Pradesh Weather Update Today 09 April 2024 in Hindi: उत्तर प्रदेश में चुभती जलती गर्मी के बीच मंडराया बारिश के बादल, जानिए उत्तरप्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम, आइए Khetivyapar पर जानें
उत्तर प्रदेश में चुभती जलती गर्मी के बीच मंडराया बारिश के बादल

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते उत्तरप्रदेश के कई ज़िलों में 11 अप्रैल से बारिश की गतिविधि देखने मिलेगी, अनुमान है की यह उत्तरप्रदेश में चल रही गेहूं की कटाई को भी नुकसान पंहुचा सकता है। इस बार उत्तरप्रदेश की गेहूं की फसल अभी भी कुछ जगह नहीं कट पायी है, या फिर काटी जा रही है। ऐसी स्थिति में किसान भाइयों को बारिश के कारण यह नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आइये जाने उत्तर प्रदेश के मौसम की जानकारी:

  1.  उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 9 अप्रैल को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा परन्तु दोपहर और शाम के समय बादलों का डेरा भी आसमान में आता-जाता रहेगा। उत्तरप्रदेश में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 से  35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भावना है। लखनऊ में कल से आसमान में बादल भी छाए रह सकते है।  
  2. ग़ाज़ियाबाद में आज 9 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा इसके अतिरिक्त यहाँ आज  अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भावना है। 
  3. कानपूर में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन दोपहर और शाम के समय बादल छाए रह सकते है, इसके अतिरिक्त यहाँ आज  अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की सम्भावना है। 
  4. वाराणसी में आज का मौसम आसमान में बादल छाए रहेंगे इसके साथ यहाँ आज  अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की सम्भावना है।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें