• होम
  • MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, जब...

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत इन इलाकों में आज होगी बारिश

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत इन इलाकों में आज होगी बारिश
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट

IMD ने आज 20 जून को कई क्षेत्रों में बारिश होने की सम्भावना जारी की है। इस दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई इलाकों में पड़ रही भीषड़ गर्मी और लू की स्थिति से हल्की राहत मिलने की सम्भावना जताई है, तो वहीं दक्षिण पश्चिमी भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच आईएमडी अनुसार मध्य प्रदेश में 20 जून को मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमे कई ज़िलों में बारिश होने की आशंका है। आपको बता दें की पिछले हफ्ते से मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश की शुरुवात हो गई है। इससे मध्यप्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। आज 20 जून को मौसम विभाग केंद्र के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर में आज का मौसम, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, सतना, बालाघाट, खंडवा, खजुराहो, शिवपुरी, छिंदवाड़ा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश देखने मिलेगी।

मध्यप्रदेश के शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम:

  1. भोपाल: आज एम.पी की राजधानी भोपाल में आसमान में बादल छा सकते है साथ ही हल्की बारिश होने की आशंका है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होगा। 
  2. इंदौर: इंदौर में आज गर्मी और उमस से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है, IMD के अनुसार आज यहाँ तेज़ बारिश ओर आंधी चलने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  3. जबलपुर: आज 20 जून को यहाँ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे साथ ही बारिश होने की सम्भावना है, यहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  4. ग्वालियर: यहाँ आज 20 जून को हल्की बारिश होने के साथ ही आंधी चलने की सम्भावना है, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  5. छिन्दवाड़ा: छिन्दवाड़ा में आज हल्की बारिश की सम्भावना है, यहाँ आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के लगभग पहुंच सकता है।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें