• होम
  • Rain Alert: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जाने मान...

Rain Alert: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जाने मानसून का हाल

Rain Alert: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जाने मानसून का हाल

आज 30 जून को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, भारत के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में विशेष रूप से गंभीर मौसम की उम्मीद है।दिल्ली समेत कई उत्तरभारत के इलाकों में भी मूसलाधार बारिश लगातार देखने मिल रही है और उम्मीद है की यह इस हफ्ते यूँ ही बनी रहेगी। वहीं पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ बिजली की संभावना है।

अन्य क्षेत्र जहाँ बहुत भारी वर्षा की संभावना: इसके अतिरिक्त आज IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (चंडीगढ़ और दिल्ली सहित), उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, और मध्य महाराष्ट्र में तेज से मध्यम बारिश की सम्भावना बताई है।  
वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना ।

इन राज्यों में गरज और बिजली के अलर्ट

राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गरज और बिजली के साथ तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
अन्य क्षेत्र जहाँ बिजली का अलर्ट: जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (चंडीगढ़ और दिल्ली सहित), उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, और गुजरात।

बिहार में मानसून शुरू हो चुका है, जो पूरे राज्य में असर दिखा रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें महत्वपूर्ण बारिश और संभावित व्यवधान की चेतावनी दी गई है।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें