• होम
  • Weather today: कर्नाटक से केरल तक बारिश का अलर्ट, जाने दक्षि...

Weather today: कर्नाटक से केरल तक बारिश का अलर्ट, जाने दक्षिण भारत के इन राज्यों में मौसम का हाल हुआ बेहाल

Weather today: कर्नाटक से केरल तक बारिश का अलर्ट, जाने दक्षिण भारत के इन राज्यों में मौसम का हाल हुआ बेहाल
कर्नाटक से केरल तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज 16 मई को भारत के दक्षिणी क्षेत्रों में तूफान के साथ बिजली चमकने, तेज़ हवाएँ (50-60 किमी प्रति घंटे की गति तक) और कई इलाकों में बारिश की सम्भावना है। इनमे तटीय कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कई इलाके शामिल है। 

इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट weather Rain:

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। 

जाने इन मुख्य शहरों का मौसम अपडेट:

चेन्नई में आज कैसा होगा मौसम: चेन्नई में आज 16 मई को आसमान में गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है साथ ही गर्मी और नमी के चलते यहाँ आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। अगले 3-4 दिनों तक यहाँ बारिश की सम्भावना लगातार बनी हुई है।

बेंगलुरु में आज कैसा होगा मौसम: आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है, यहाँ आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। पुरे सप्ताह तक यहाँ बारिश की सम्भावना बनी हुई है।

हैदराबाद में आज कैसा होगा मौसम: यहाँ आज आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है, आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 

तिरुवनंतपुरम में आज कैसा होगा मौसम: आज आसमान में पुरे दिन बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज चमक के साथ बारिश और बिजली की सम्भावना है, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पुरे सप्ताह तक यहाँ बारिश की सम्भावना बनी हुई है।

भारत के दक्षिणी क्षेत्रों जैसे कर्नाटक में आज का मौसम, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु समेत कई अन्य राज्यों में मई माह के मध्य से बारिश का सिलसिला लगातार देखने मिल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की इन क्षेत्रों में मानसून ने दस्तक दे दी है, हालाँकि अभी यह बारिश सिर्फ कुछ जगह ही अपनी बौछारें बरसा रही है।   


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें