• होम
  • Delhi Weather Update Today 29 March 2024 in Hindi: दिल्ली मे...

Delhi Weather Update Today 29 March 2024 in Hindi: दिल्ली में 29 मार्च को हल्की बारिश की सम्भावना, जाने देश में मौसम का हाल

Delhi Weather Update Today 29 March 2024 in Hindi: दिल्ली में 29 मार्च को हल्की बारिश की सम्भावना, जाने देश में मौसम का हाल
दिल्ली में 29 मार्च को हल्की बारिश की सम्भावना

देश की राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार 29 मार्च को आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में कल भी गर्मी भरा दिन रहा, अगर हम तापमान की बात करें तो कल भी दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान है की आज अगर मौसम में हल्की बारिश होती है तो तापमान में 2 से 3 डिग्री की मामुली गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक हो सकता है।  

जाने आज 29 मार्च को उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल:

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का मौसम, की बात की जाये तो आसमान में बादल छाए रहने की आशंका लगातार बनी हुई है, हालाँकि मौसम शुष्क रूप से बना है और होली के बाद से दिन के समय गरमी और बढ़ने लगी है। आज 29 मार्च को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा वही अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज होने की सम्भावना है। इसी के साथ उत्तरप्रदेश के कई शहरों में धीरे धीरे गर्मी बढ़ना शुरू हो चुकी है और अनुमान है की अप्रैल महीने से हमे उत्तरप्रदेश में हीट वेव की समस्या देखने मिलेगी।  

अन्य शहरों में आज 29 मार्च को मौसम का हाल:

मौसम विभाग की माने तो देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की शुरुवात तेज़ी से अपना रुख दिखा रही है, वही दूसरी और उत्तर पूर्वी भारत और हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि अपनी जगह बनाये हुए है। आज उत्तरी कर्नाटक में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी साथ ही मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के क्षेत्रों में आज रात से अधिक गर्मी महसूस होगी, साथ ही अचानक तापमान में बदलाव देखने मिल सकता है। वही दूसरी और मध्यप्रदेश, गुजरात में आज से अधिक गरम दिनों की शुरुवात होगी, जिसके चलते इस माह तापमान बढ़ोतरी के नए रिकॉर्ड दर्ज होंगे।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें