• होम
  • Delhi and Uttar Pradesh Weather Update Today 18 March 2024 i...

Delhi and Uttar Pradesh Weather Update Today 18 March 2024 in Hindi: दिल्ली में अब गर्मी करेगी परेशान, जाने दिल्ली और उत्तरप्रदेश में 18 मार्च का मौसम कैसा रहेगा

Delhi and Uttar Pradesh Weather Update Today 18 March 2024 in Hindi: दिल्ली में अब गर्मी करेगी परेशान, जाने दिल्ली और उत्तरप्रदेश में 18 मार्च का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में अब गर्मी करेगी परेशान, जाने दिल्ली और उत्तरप्रदेश में 18 मार्च का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की माने तो आज 18 मार्च, सोमवार को दिल्ली का मौसम एकदम साफ रहेगा साथ ही तेज़ धुप खिलेगी। आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस सप्ताह दिल्ली का मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा, हालाँकि आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते है, परन्तु मुख्यतः आसमान साफ ही रहेगा। इस सप्ताह दिल्ली के तापमान में मामूली 2 से 3 डिग्री के लगभग बढ़ोतरी देखने मिल सकती है। आज सुबह नई दिल्ली का AQI स्तर 319  दर्ज किया गया है, जो सोमवार की ख़राब वायु गुडवत्ता को दर्शाता है। 

जाने उत्तरप्रदेश में 18 मार्च का मौसम कैसा रहेगा:

उत्तरप्रदेश में आज का मौसम के अधिकतर शहरों में गर्मी का मौसम नज़र आने शुरू हो गया है। उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी लखनऊ में भी आसमान साफ बना है और इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 15 से अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है। वही ग़ाज़ियाबाद में आज हल्के बादल छाए रह सकते है, पर दिन चढ़ते चढ़ते आसमान साफ हो जायेगा। आज का न्यूनतम तापमान 14 से  अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज होने की सम्भावना है। उत्तर पूर्वी हिमालयी क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की सम्भावना है।    
        

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें