• होम
  • Moong dal price in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में मूंग दाल क...

Moong dal price in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में मूंग दाल का मंडी भाव आज का (05 मई 2024)

Moong dal price in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में मूंग दाल का मंडी भाव आज का (05 मई 2024)
मध्यप्रदेश में मूंग दाल का मंडी भाव आज का (05 मई 2024)

देश में इस समय गेहूं की फसल कट चुकी है, और अब खेतों में मूंग लहरा रही है। इस दौरान किसानो के मन में कई प्रकार की जिज्ञासा है, की कहीं इस साल मानसून उनकी चिन्ताएं बढ़ा न दे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है की देश में इस वर्ष एल नीनो और ला नीना के प्रभाव से मानसून सामान्य से अधिक होगा। इसके साथ-साथ बारिश का मौसम जल्दी आने और लम्बी अवधि तक चलने की ओर इशारा करते दिखाई दे रहा है। इस बीच किसानों ने अपने खेतों में लगाई मूंग की फसल को नुकसान न हो पाए और इसकी जानकारी उन्हें पहले से अवगत कराना ज़रूरी है। आईये जाने मध्यप्रदेश में क्या चल रहा है साबुत मूंग दाल (हरा चना) का मंडी भाव: 

सनावद मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव:

  1. मध्यप्रदेश की खरगोन ज़िले की सनावद मंडी में मूंग साबुत (हरा चना) का मई माह का सबसे अधिकतम भाव देखने मिला है, आपको बता दे की मूंग साबुत (हरा चना) का सनावद मंडी में अधिकतम भाव 9800 रु प्रति क्विंटल एवं न्यूनतम भाव 5755 रु प्रति क्विंटल के लगभग चल रहा है। 
  2. जबलपुर मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव: इस समय जबलपुर मंडी में मूंग साबुत (हरा चना) का  मंडी में अधिकतम भाव 8250 रु प्रति क्विंटल साथ ही न्यूनतम भाव 5250 रु प्रति क्विंटल एवं औसतन मंडी भाव 7750 रु प्रति क्विंटल के आसपास है। 
  3. खंडवा मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव: खंडवा मंडी में  अधिकतम भाव 8171 रु प्रति क्विंटल साथ ही न्यूनतम भाव 2411 रु प्रति क्विंटल एवं औसतन मंडी भाव 7900 रु प्रति क्विंटल है।
  4. इटारसी मंडी में चल रहा न्यूनतम भाव: इटारसी मंडी में साबूत मूंग दाल का  मंडी भाव 6855 रु प्रति क्विंटल चल रहा है, जो की सबसे औसतन कम है। 
  5. हरदा मंडी में साबूत मूंग दाल का मंडी भाव: इस समय हरदा मंडी में साबूत मूंग दाल का  औसतन मंडी भाव 7781 रु प्रति क्विंटल के लगभग चल रहा है।
     
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें