• होम
  • Maharashtra Weather: 10 जून से महाराष्ट्र में पहुंचेगा मानसू...

Maharashtra Weather: 10 जून से महाराष्ट्र में पहुंचेगा मानसून, मुंबई समेत कई जगह बरसेंगे बादल

Maharashtra Weather: 10 जून से महाराष्ट्र में पहुंचेगा मानसून, मुंबई समेत कई जगह बरसेंगे बादल
10 जून से महाराष्ट्र में मानसून

इस समय देश के कई हिस्सों में प्री मानसून की झलक दिखना शुरू हो गई है, वही महाराष्ट्र में लगभग 10 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है, इस बीच हल्की बारिश अउ बिजली चमकने का दौर 6 जून से शुरू हो जायेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अपडेट में जारी किया गया है की देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई समेत कई शहरों में 10 जून से बारिश का दौर जारी होगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल, तमिलनाडु में आज का मौसम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल समेत कई जगह अपने निर्धारित समय से पहले ही 30 मई को पहुंच गया था।  मौसम विभाग (IMD) की माने तो जल्द ही मानसून अन्य सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना बनाये बैठा है।

महाराष्ट्र में आज का मौसम Maharashtra Weather: 

  1. मुंबई का मौसम: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज 5 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज़ हवाएं चलने की सम्भावना है। आज यहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मुंबई के लिए मौजूदा सप्ताह अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आने से पहले इस सप्ताह में अधिक प्री-मानसून बारिश होने की सम्भावना है।
  2. पुणे का मौसम: 5 जून को पुणे में बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना बनी हुई है। इसके अलावा आज यहाँ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है।
  3. नागपुर का मौसम: नागपुर में आज को तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। यहाँ अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  4. औरंगाबाद का मौसम: आज यहाँ तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें