• होम
  • Weather Today: महाराष्ट्र में मानसून, मुंबई-पुणे में भारी बा...

Weather Today: महाराष्ट्र में मानसून, मुंबई-पुणे में भारी बारिश, जानिए अन्य शहरों का हाल

Weather Today: महाराष्ट्र में मानसून, मुंबई-पुणे में भारी बारिश, जानिए अन्य शहरों का हाल
मुंबई-पुणे में भारी बारिश

इस समय महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश की सम्भावना बनी हुई है इस दौरान IMD के अनुसार 19 और 20 जून को मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग इलाकों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इनमे मुंबई में आज का मौसम, नाशिक, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, जलगांव, अकोला समेत कई अन्य शहर शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पड़ रही गर्मी से कुछ राहत मिलना शुरू हो गई है। आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल समेत कई क्षेत्रों मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है।  

जाने 17 जून को महाराष्ट्र में मौसम अपडेट:

  1. मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज 17 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की सम्भावना है।  यहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मुंबई में 23 जून तक बारिश होने की सम्भावना है।
  2. पुणे: 17 जून को पुणे में आज हल्की बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना बनी हुई है। इसके अलावा आज यहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है।
  3. नागपुर: आज यहाँ पर तेज़ हवाओं के साथ आंधी और बारिश की आशंका है। यहाँ अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  4. औरंगाबाद: आज 17 जून को यहाँ तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  5. जलगांव: 17 जून को यहाँ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें