• होम
  • Monsoon Update 2024: देश में इन जगह पहुंचा मानसून, जानें आपक...

Monsoon Update 2024: देश में इन जगह पहुंचा मानसून, जानें आपके शहर में कब आएगी बारिश, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Monsoon Update 2024: देश में इन जगह पहुंचा मानसून, जानें आपके शहर में कब आएगी बारिश, पढ़ें IMD की रिपोर्ट
इन राज्यों में दस्तक दे चुका है मानसून

इस समय देश में मौसम का पैटर्न बदलना शुरू हो गया है, जून माह में अब तक अधिकतर राज्यों में मानसून पहुंच चूका है, वहीँ उत्तर भारत में फ़िलहाल अभी भी गर्मी और हीटवेव की समस्या देखने मिल रही है। भारत के दक्षिणी राज्यों में मानसून पहले ही पहुंच चूका है, जिसमे केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश की स्थिति लगातार बनी हुई है। मौजूदा स्थिति में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के ज्यादातर इलाकों में भी मानसून की बारिश बरस रही है। वहीँ पूर्वी भारत में भी भारी से भारी की लगातार सम्भावना बनी हुई है। आईये जाने किन राज्यों में जल्द पहुंचेगा मानसून।

महाराष्ट्र और गुजरात में पहुंचा मानसून Monsoon Reaches Maharashtra and Gujarat:

महाराष्ट्र में मानसून के बादल बरसना शुरू हो गए है, जिससे इस समय मानसून से कई इलाकों में राहत है। मुंबई में दो दिन पहले ही मानसूनी बारिश की शुरुवात हो चुकी है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मानसून के बदल बरस रहें है। IMD के अनुसार, गुजरात में आज से मानसून की शुरुआत होगी। वहीं, गुजरात में कुछ जगह मॉनसून का आगमन हो गया है। आईएमडी की मानें तो अगले 5 दिनों में गुजरात में भारी बारिश की सम्भावना बन सकती है। गुजरात में मानसून की शुरुआत 20 जून से होती है, लेकिन इस बार मानसून समय से पहले ही यहाँ पहुंच गया है। 

इन राज्यों में भी जल्द पहुंचेगा मानसून:

देश के कुछ हिस्सों में फ़िलहाल मानसून अभी नहीं पंहुचा है इस दौरान, गुजरात में जल्द ही पूर्ण रूप से मानसून दस्तक देगा, इसके साथ ही मध्य प्रदेश में आज का मौसम, छतीसगढ़, में जल्द ही मानसून होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त राजस्थान, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश 25 जून के बाद ही पहुंचेगी।  

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें