• होम
  • Monsoon Update 2024: मध्य प्रदेश के इन शहरों में पहुंचा मानस...

Monsoon Update 2024: मध्य प्रदेश के इन शहरों में पहुंचा मानसून, जाने कहाँ कहाँ होगी बारिश

Monsoon Update 2024: मध्य प्रदेश के इन शहरों में पहुंचा मानसून, जाने कहाँ कहाँ होगी बारिश
मध्य प्रदेश के इन शहरों में पहुंचा मानसून

देश में आज 4 जून को लोगों को चुनावी नतीजे का इंतज़ार है इस दौरान आज कई क्षेत्रों में माहौल राजनितिक रूप से गरम रहेगा ही साथ ही मौसम विभाग ने कई इलाकों में भीषड़ गर्मी और लू की स्थिति भी बनी रहने की सम्भावना जताई है, तो दूसरी ओर दक्षिण पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान अनुसार मध्य प्रदेश में 4 जून को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जहाँ कई ज़िलों में बारिश के बादल बरस सकते है। आपको बता दें की इस हफ्ते मध्यप्रदेश में मानसून की शुरुवात होते दिखेगी। इससे मध्यप्रदेश में पड़ रही भीषड़ गर्मी से राहत मिलना शुरू होगी। 
आज 4 जून को IMD के अनुसार मध्यप्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार बनते दिख रहे है, खासकर यह सिवनी, भोपाल में आज का मौसम, इंदौर, उज्जैन, गुना, सतना, बालाघाट, खंडवा, खजुराहो, शिवपुरी, छिंदवाड़ा समेत कई इलाकों में देखने मिल सकती है।

मध्यप्रदेश के मुख्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज़:

भोपाल: आज भोपाल में गरम दिन से शुरुवात होगी, हालाँकि कुछ समय के लिए आसमान में काले बादल छा सकते है। यहाँ आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
इंदौर: आज इंदौर में तापमान और गर्मी से हल्की राहत मिलने की आशंका है, IMD के अनुसार आज यहाँ बारिश ओर आंधी चलने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
जबलपुर: आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे साथ ही बारिश होने की सम्भावना है, यहाँ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा है।
छिन्दवाड़ा: छिन्दवाड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने की सम्भावना है, यहाँ आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के लगभग पहुंच सकता है।
ग्वालियर: यहाँ आज भीषड़ गर्मी का माहौल जारी रहेगा साथ ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें