• होम
  • सतना में MFOI के हुए आयोजन में किसानों को मिली धान की फसल मे...

सतना में MFOI के हुए आयोजन में किसानों को मिली धान की फसल में रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी

सतना में MFOI के हुए आयोजन में किसानों को मिली धान की फसल में रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी
सतना के किसानों के लिए MFOI का खास आयोजन

मध्य प्रदेश के सतना जिले में 10 अगस्त, 2024 को डीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र (सतना) के सहयोग से एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित कहा, जिसे सोमानी सीड्स और धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के सहयोग से संचालित किया गया और आईसीएआर की भागीदार रही। इस कार्यक्रम की थीम ‘समृद्ध भारत के लिए किसानों की आय अधिकतम करना’ रखी गई और इसका उद्देश्य किसानों को खेतीबाड़ी में नवीनतम प्रथाओं और नवाचारों के साथ जोड़ना। इस कार्यक्रम एक दिवसीय उत्सव का विषय धान की फसलों में लगने वाले रोग व कीट प्रबंधन के उद्देश्य से ट्रैक्टर उद्योग में नवाचार रखा गया। इस कार्यक्रम में 225 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

किसानों को कीट प्रबंधन के बारे में कराया अवगत:

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने डायग्नोस्टिक दल के सदस्यों को क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए है, ताकि वे फसलों पर कीटों के प्रभाव का आकलन कर सकें। इससे फसलों को सुरक्षा के उपाय जल्द से जल्द किया जा सके। इस पहल से स्थानीय किसानों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। इस पहल के तहत किसानों को नई तकनीकियों की जानकारी भी मिलेगी, जिससे उनकी फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार किया जा सके। एमएफओआई के माध्यम से प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को इसके बारे में अवगत कराया जायेगा।

किसानों को कृषि क्षेत्र में नए अवसरों:

सतना जिले में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों की आमदनी में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में स्थिरता आएगी, साथ ही कृषि क्षेत्र में नए अवसर भी प्रदान करने में मदद मिलेगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। 

सोमानी सीड्स और धानुका एग्रीटेक की प्रदर्शनी: मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने नवीनतम तकनीक वाले ट्रैक्टरों की प्रदर्शनी की। किसानों ने महिंद्रा ट्रैक्टर्स के स्टॉल पर जाकर कंपनी द्वारा पेश किए गए नए ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में सोमानी सीड्स और धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने अपने नए-नए प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई। जहां किसानों ने इन प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल की।

आयोजन में किसानों को किया गया सम्मानित: एमपी के सतना में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान करना था। जिन किसानों ने कृषि में अपना योगदान देकर सफलता हासिल की है, उनकी मेहनत को मान्यता देने के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह आयोजित कृषक समुदाय को सशक्त बनाने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के सफल प्रयास है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें