• होम
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी! आने वाले दिनों में 40 डिग्री पार क...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी! आने वाले दिनों में 40 डिग्री पार कर सकता है गर्मी का पारा, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी! आने वाले दिनों में 40 डिग्री पार कर सकता है गर्मी का पारा, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी! आने वाले दिनों में 40 डिग्री पार कर सकता है गर्मी का पारा, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। इनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। गर्मी के सख्त तेवर के चलते राजधानी दिल्ली में सरकार ने कई गाइडलाइन्स जारी की हैं। सरकार ने स्कूलों के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।

सरकार ने जारी किया सर्कुलर

बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत मान्यता प्राप्त दिल्ली के सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि दोपहर में स्कूलों में ज्यादा छात्र ना हो। गर्मियों में राजधानी का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो जाता है। यह बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। सरकार ने सर्कुलर में ये भी कहा है कि सभी स्कूलों को बच्चों के लिए पानी पीने की व्यवस्था कराना अनिवार्य है। क्लास के बीच में सभी बच्चों को वाटर ब्रेक दिए जाने की बात भी कही गई है। वहीं ओडिशा सरकार ने तापमान में बढ़त को देखते हुए 16 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है। कई राज्यों में 12 से 16 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना जताई गई है।

बाकी राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 16 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि हरियाणा के कुछ शहरों में भी हीटवेव चल सकती है। वहीं श्चिम बंगाल में 12 अप्रैल से हीटवेव की शुरुआत हो गई है। ऐसा 16 अप्रैल तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में हीटवेव भी चलने लगी है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें