• होम
  • Delhi Air Pollution in Hindi: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...

Delhi Air Pollution in Hindi: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका, दिल्ली में आज का वायु गुणवत्ता सूचकांक

Delhi Air Pollution in Hindi: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका, दिल्ली में आज का वायु गुणवत्ता सूचकांक
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका

आज दिल्ली में हलकी बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है, हालाँकि आज सुबह तक मौसम साफ़ और माध्यम धुंध देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी तूफ़ान की गतिशीलता को देख कर मौसम में यह परवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर पश्चिमी भारत और हिमालय के ओर तो भारी बारिश और बर्फ़बारी होने की पूरी उम्मीद है जिसका असर हम दिल्ली या दिल्ली के आसपास के इलाकों में हलकी बूंदाबांदी हो सकती है। IMD द्वारा यह तो निश्चित तोर पर बताया गया है की मौसम में परिवर्तन ओर अचानक बारिश कभी भी दस्तक दे सकती है। 

आईये जाने अगले 6 दिन का दिल्ली का मौसम अपडेट:

  1. 19 फरवरी: आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात में तेज़ हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
  2. 20 फरवरी: सामान्यतः बादल छाए रहने और मध्यम वर्षा की उम्मीद है। तापमान 13.0°C से 28.0°C के बीच रहेगा.
  3. 21 फरवरी: आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 12.0°C से 27.0°C के बीच भिन्न-भिन्न रहेगा।
  4. 22 फरवरी: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  5. 23 फरवरी: मुख्यतः आसमान साफ रहेगा और तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  6. 24 फरवरी: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से 25.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली में आज का ए क्यू आई(AQI):

दिल्ली में आज के AQI में कोई खास बदलाव नहीं है हालाँकि बारिश के कारण इसमें कुछ कमी होने की उम्मीद है क्यूंकि दिल्ली के आसपास के इलाको में बारिश के कारण AQI का स्तर थोड़ा निचे गया है। दिल्ली में मौजूदा AQI 260 है, जो वायु गुड़वत्ता में थोड़ा सुधार को दर्शा रहा है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें