• होम
  • Uttar Pradesh and Delhi Weather Update Today 09 March 2024 i...

Uttar Pradesh and Delhi Weather Update Today 09 March 2024 in Hindi, जाने 09 मार्च को कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, दिल्ली में 09 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी

Uttar Pradesh and Delhi Weather Update Today 09 March 2024 in Hindi, जाने 09 मार्च को कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, दिल्ली में 09 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी
जाने 09 मार्च को कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, दिल्ली में 09 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग ने आज 09 मार्च शनिवार को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान बताया है। वही दूसरी ओर आ रहे पश्चिमी तूफ़ान के चलते, जो 10 से 12 मार्च के बीच उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश की अपनी पूरी सम्भावना बनाये बैठा है, उसी के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में 13 और 14 मार्च को बारिश की सम्भावना बन सकती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आसमान बिलकुल साफ़ रहेगा, मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किये जाने की उम्मीद है। साथ ही कल से तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। IMD के अनुसार आज उत्तरप्रदेश के कई शहरों में तेज़ सतही हवाएं चलेंगी जिनमे ग़ाज़ियाबाद, कानपूर, गोरखपुर, बरैली, आगरा, मेरठ, अलीगढ  जैसे शहर शामिल है।

जाने दिल्ली में 09 मार्च का मौसम कैसा रहेगा:

मौसम विभाग की माने तो आज 9 मार्च को दिल्ली में आज का मौसम साफ़ रहेगा, आज आसमान साफ़ होने के साथ-साथ दिन में तेज़ धुप निकलेगी, इसके अतिरिक्त आज तेज़ हवाएं भी चलने की पूरी उम्मीद है। अनुमान है की तापमान में बढ़ोतरी की शुरुवात आज से देखने मिलेगी। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से अधिकतम 27 डिग्री होने का अनुमान है। आज नई दिल्ली का AQI स्तर 222 दर्ज किया गया।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें