• होम
  • Weather Update Today 01 April 2024 in Hindi: जाने मध्य प्रदे...

Weather Update Today 01 April 2024 in Hindi: जाने मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 01 अप्रैल को कैसा होगा मौसम का हाल

Weather Update Today 01 April 2024 in Hindi: जाने मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 01 अप्रैल को कैसा होगा मौसम का हाल
जाने मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल को कैसा होगा मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज सोमवार 01 अप्रैल को आसमान साफ रहने का अनुमान है, साथ ही दिल्ली में तेज़ हवाएं चलेंगी। दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज करने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल भी आसमान बिलकुल साफ रहेगा साथ ही कल तेज़ हवाएं चलने की पूरी उम्मीद है। इस सप्ताह दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज करने की आशंका है।

लखनऊ में आज का मौसम:

मौसम विभाग की माने तो उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, इसके अतिरिक्त तेज़ हवाएं भी चलने की आशंका है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान  36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज करने की सम्भावना है। पश्चिम उत्तरप्रदेश में बीते दो दिनों से चल रही हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की समस्या अब ख़त्म हो गई है, हालाँकि कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं और आंधी की समस्या रह सकती है। 

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में आज का मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार ताज़ा जानकारी जारी कर बताया गया है की मध्य भारत से दक्षिण भारत तक हीटवेव का सिलसिला शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में आज का मौसम, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में अबसे रातें और गरम होना शुरू हो जाएँगी साथ ही दिन के समय हीटवेव की समस्या भी देखने मिलेगी। आज 1 अप्रैल को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना समेत कई राज्यों में हीटवेव देखने मिलेगी। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में तापमान अब और तेज़ी से बढ़ने की सम्भावना है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें