• होम
  • Kisan Credit Scheme in Hindi: किसान क्रेडिट योजना: कम ब्याज...

Kisan Credit Scheme in Hindi: किसान क्रेडिट योजना: कम ब्याज पर पाएं लोन, 18 से 75 साल तक के किसान कर सकते हैं अप्लाई

Kisan Credit Scheme in Hindi: किसान क्रेडिट योजना: कम ब्याज पर पाएं लोन, 18 से 75 साल तक के किसान कर सकते हैं अप्लाई
Kisan Credit Scheme in Hindi: किसान क्रेडिट योजना: कम ब्याज पर पाएं लोन, 18 से 75 साल तक के किसान कर सकते हैं अप्लाई

भारत एक कृषि अर्थव्यवस्था वाला देश है। कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण उद्योगों में से एक है। केंद्र सरकार देशभर में किसान कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं  में एक है किसान क्रेडिट कार्ड योजना। इस योजना के तहत किसानों को ऋण की सुविधा दी जाती है। पैसों की तंगी झेल रहे किसानों को इस कार्ड पर सस्ती ब्याज दरों पर 3 लाख तक का लोन मिल जाता है। 1 लाख तक के शॉर्ट टर्म लोन के लिए किसानों को ब्याज भी नहीं देना पड़ता। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं। अभी इसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लिंक कर दिया गया है। अब पीएम किसान के बेनेफिशियरी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

स्कीम के फायदे  Benefits of the Scheme:

इस स्कीम के तहत किसानों को 5 साल की अवधि के लिए 4% ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का लोन मिलता है, ताकि वो खेती के लिए जरूरी उपकरण खरीद सके।  इस लोन के साथ किसान को दुर्घटना बीमा योजना का कवरेज भी दिया जाता है। किसान की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में बीमा क्लेम के जरिए 50,000 रुपए तक का कवरेज मिलता है। दूसरे जोखिम की परिस्थितियों में 25,000 रुपये तक का कवर दिया जाता है। स्कीम में कर्ज चुकाने के लिए भी काफी फ्लेक्सिबिलिटी मिली हुई है।  किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के साथ एक सेविंग्स अकाउंट दिया जाता है। इस पर उन्हें स्मार्ट कार्ड और डेबिट कार्ड भी मिलता है। 

कौन कर सकता है अप्लाई? किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 75 साल है। बटाई पर खेती करने वाले किसान भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। पट्टेदार किसान भी इसके तहत लोन पा सकते हैं।

अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज: केसीसी के लिए अप्लाई करने के लिए पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जमीन के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट्स लगते हैं। किसान क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया से प्राप्त किया जा सकता है।  ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने के लिए सीधे बैंक जाएं। वहां पर एप्लीकेशन फॉर्म आसानी से मिल जाएगा। यदि ऑनलाइन मोड से अप्लाई कर रहे हैं तो जिस बैंक में अप्लाई करना है, उसकी ऑनलाइन वेबसाइट पर जाएं।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें