• होम
  • 9 जून मौसम अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में हीटवेव का प्रको...

9 जून मौसम अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में हीटवेव का प्रकोप जारी, जाने देशभर के मौसम का हाल

9 जून मौसम अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में हीटवेव का प्रकोप जारी, जाने देशभर के मौसम का हाल

दिल्ली में आज यानी रविवार, 9 जून को आसमान साफ़ रहेगा साथ ही दिन के समय तेज़ हवाएं अपनी स्थिति बनाएं रखेंगी। आज यहाँ अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।  
इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे सप्ताह राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आपको बता दें की दिल्ली में गर्मी का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 से 13 जून तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है, साथ ही इस दौरान तेज़ चलने वाली सतही हवाएं भी बनी रह सकती है।

इन राज्यों में अभी भी जारी है हीटवेव का प्रकोप:  

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। IMD की मानें तो आज 9 जून को पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों पर हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है।

इन हिस्सों में मानसून से हल्की राहत:

देश में इस समय ज्यादातर राज्यों में मानसून पहुंच गया है जिससे कई रज्यों में फ़िलहाल गर्मी से हल्की राहत है। मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए पूरी परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें