• होम
  • भारत का लहसुन निर्यात में नया रिकार्ड

भारत का लहसुन निर्यात में नया रिकार्ड

भारत का लहसुन निर्यात में नया रिकार्ड
भारत का लहसुन निर्यात में नया रिकार्ड

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीन का लहसुन निर्यात में प्रथम स्थान रहा है। वर्ष 2022-23 में चीन से उत्पादित लहसुन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ थोड़ी कम हुई। स्पाइस बोर्ड द्वारा जारी 2022-23 अप्रैल से जनवरी जारी आंकड़े के अनुसार भारत ने 47,329 मैट्रिक टन लहसुन का निर्यात किया है। यह इसी अवधि के पिछले साल के आंकडो से 165 प्रतिशत अधिक है और वर्ष 2021-22 के तुलना में यह लगभग 200 प्रतिशत अधिक है। 

भारत में लहसुन का उत्पादन के अग्रणीय श्रेणी में सन् 2022-23 में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े अनुसार यह 10 राज्य प्रमुख हैं, जो लहसुन के उत्पादन में प्रथम 10 राज्य के श्रेणी में आते हैं वह क्रमानुसार निम्नलिखित हैं- 
मध्यप्रदेश- 2016.13 मैट्रिक टन कुल उत्पादन का भाग 62.85 प्रतिशत, राजस्थान- 539.18 मैट्रिक टन कुल उत्पादन का भाग 16.81 प्रतिशत, उत्तरप्रदेश- 210.90 मैट्रिक टन कुल उत्पादन का भाग 6.57 प्रतिशत है यह 10 राज्य कुल मिलाकर 3164.63 मैट्रिक टन लहसुन उत्पादन करते हैं। (आंकड़े सोर्स राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड वर्ष 2022-23) इन राज्यो के बाद लहसुन उत्पादन के अग्रणीय पंक्ति में गुजरात, पंजाब, असम, उड़ीसा, हरियाणा, पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र आते हैं।

बढ़ती हुई निर्यात के साथ घरेलू बाजार में भी लहसुन के थोप मार्केट और खुदरा मार्केट दोनों के ही मूल्य में उछाल आया है। उत्तरप्रदेश में थोप लहसुन के मण्डियों में जहां जून 2022 में औसत मूल्य 3700 से 4000 रूपये प्रति क्विंटल था वही जून 2023 में औसत मूल्य 4500 रूपये प्रति क्विंटल से लेकर 5000 रूपये प्रति क्विंटल औसत मूल्य रहा है।

लहसुन के प्रमुख उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश में औसत मूल्य जून 2022 में 1800 रूपये प्रति क्विंटल से लेकर औसत मूल्य 2300 प्रति क्विंटल रहा है। लहसुन का यही मूल्य 2023 में उछाल लेते हुए औसतन मूल्य 5000 रूपये प्रति क्विंटल से लेकर 6000 रूपये प्रति क्विंटल पार करता नजर आया है। लहसुन के उत्पादक और साथ ही लहसुन के बिकावली से जुड़े व्यापारियों के लिये यह लहसुन अच्छा मुनाफा दे रहा है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें