• होम
  • 2023-24 फसल वर्ष में तीन राज्यों के 27,000 किसानों को देगी अ...

2023-24 फसल वर्ष में तीन राज्यों के 27,000 किसानों को देगी अफीम पोस्त की खेती का लाइसेंस

2023-24 फसल वर्ष में तीन राज्यों के 27,000 किसानों को देगी अफीम पोस्त की खेती का लाइसेंस
2023-24 फसल वर्ष में तीन राज्यों के 27,000 किसानों को देगी अफीम पोस्त की खेती का लाइसेंस

2023-24 फसल वर्ष में तीन राज्यों के 27,000 किसानों को देगी अफीम पोस्त की खेती का लाइसेंस मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लगभग 27,000 नए किसानों को फसल वर्ष 2023-24 में अफीम पोस्ता की खेती के लिए लाइसेंस जारी किए जाने की उम्‍मीद है। दरअसल, तीन राज्यों के किसानों को अफीम पोस्ता की खेती के लिए फसल वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की। मिलने की उम्मीद है।  वित्त मंत्रालय ने बयान में बताया कि, ‘‘तीन राज्यों में लगभग 1.12 लाख किसानों को लाइसेंस दिए जाने की उम्मीद है, जिसमें पिछले फसल वर्ष के अलावा 27,000 अतिरिक्त किसान शामिल होंगे।

यह वर्ष 2014-15 को समाप्त होने वाली पांच साल की अवधि के दौरान लाइसेंस पाने वाले किसानों की औसत संख्या का लगभग 2.5 गुना है। इसमें कहा गया है कि यह आगे सुनिश्चित करेगा कि उत्पादन घरेलू मांग के साथ-साथ भारतीय निर्यात उद्योग की आवश्यकता को भी पूरा करे। मध्य प्रदेश से लगभग 54,500, राजस्थान से 47,000 और उत्तर प्रदेश से 10,500 अफीम किसान लाइसेंस के लिए पात्र होंगे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार लगातार देश के भीतर मांग और प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। मांग और प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि के साथ, उम्मीद है कि आने वाले तीन वर्षों में अफीम पोस्त की खेती के लिए लाइसेंस पाने वाले किसानों की संख्या बढ़कर 1.45 लाख हो जाएगी।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें