• होम
  • पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, ठंड से ऐसे बचाएं अपने पशु

पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, ठंड से ऐसे बचाएं अपने पशु

पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, ठंड से ऐसे बचाएं अपने पशु
पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, ठंड से ऐसे बचाएं अपने पशु

उत्तर भारत में इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है। इस दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में लोग ठंड से परेशान हैं। कोहरा और शीतलहर परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। ऐसे में इंसानों के साथ साथ पशुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो किसान पशुपालन करते हैं उन्हें इस समय काफी ध्यान देने की जरूरत है ताकि ठंड से पशुओं को बचाया जा सके। ज्यादा ठंड से पशु बीमार हो जाते हैं और दूध देना काम कर देते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इस ठंड में पशुओं को देखभाल करके बचाया जा सकता है।

पशुओं को होती हैं ये दिक्कत:

जानवरों को इस ठंड के मौसम में काफी दिक्कत होती हैं। पशुओं के डॉक्टर की मानें तो अधिक ठंड पड़ने पर मवेशियों की प्रजनन शक्ति पर असर पड़ता है। ठंड की वजह से वे बीमार हो जाते हैं। बीमारी में वे चारा कम खाते हैं और इसका असर दूध उत्पादन पर पड़ता है। ऐसे में किसानों को सर्दी के मौसम में अपने मवेशियों ठंडी हवाओं से बचाना चाहिए। मवेशी को धूप न रहने पर खुली जगह में नहीं बांधे। इससे उन्हें ठंड लग सकती है। इसके अलावा गौशाला को चारों तरफ से बंद कर दें। ध्यान रखें कि गौशाला में ठंडी हवा कहीं से भी ना आए। अगर ज्यादा सर्दी पड़ रही हो, तो छोटे पशुओं को कंबल या जूट के बोरों से ठक कर रखें। इससे उन्हें ठंड लगने की संभावना कम हो जाती है।

ये काम भी किए जा सकते हैं

  • गौशाला का तापमान बढ़ाने के लिए उसमें आग भी जलाई जा सकती है। इससे पशुओं को ठंड से राहत मिलेगी।
  • दुधारू पशुओं को मौसम के हिसाब से चारा खिलाना चाहिए। क्योंकि ठंड के मौसम में जानवरों की पाचन क्रिया बढ़ जाती है, जिससे उन्हें ज्यादा भूख लगती है। इसलिए मवेशियों को सर्दी के मौसम में अधिक से अधिक चारा और मोटे अनाज खिलाएं। 
  • शीतलहर के दौरान मवेशियों को सरसों की खली भी खिला सकते हैं। क्योंकि सरसों की खली में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
  • दिसंबर से फरवरी के दौरान पशुओं को एक से दो बार सरसों का तेल भी पिलाया जा सकता है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करेगा।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें