• होम
  • Heat Wave Alert: IMD का अलर्ट, 22 से 26 मई तक इन राज्यों में...

Heat Wave Alert: IMD का अलर्ट, 22 से 26 मई तक इन राज्यों में बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया, अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान

Heat Wave Alert: IMD का अलर्ट, 22 से 26 मई तक इन राज्यों में बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया, अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान
Heat Wave Alert

मई महीने में दो तरीके का मौसम देखने मिल रहा है, जहाँ एक तरफ उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य गर्मी से आग उगल रहे है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश से लोग प्रभावित  हो रहे है। IMD ने आगामी पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान भारत के विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों में महत्वपूर्ण परिवर्तनों के संकेत अनुसार जानकारी दी है।

जाने 22 से 26 मई तक मौसम की जानकारी:

  1. 22 मई को, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश होने की पूरी सम्भावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में आज का मौसम, और केरल में तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषड़ गर्मी और लू की संभावना है। असम, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम अनुमानित है।
  2. 23 मई को, केरल, माहे और दक्षिणी भारत के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रह सकती है। झारखंड, बिहार और कर्नाटक में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तीव्र गर्मी जारी रहेगी, जबकि असम में गरम मौसम की उम्मीद है।
  3. 24 मई को, केरल, माहे और अंडमान और निकोबार द्वीप में भारी बारिश जारी रहेगी, जबकि गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तीव्र गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
  4. 25 मई को, उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि केरल, माहे और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी और लू की सम्भावना जारी रहेगी, इस दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में गरम रातों की उम्मीद है।
  5. 26 मई को, भी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश जारी रह सकती है, जबकि केरल और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की संभावना है। 

समुद्री मछुआरों को मजबूत तेज़ हवाओं और जोखिमपूर्ण समुद्री स्थितियों के कारण समुद्र तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की लगातार सलाह दी जा रही है।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें