• होम
  • Garlic Farming in Hindi: इस एक तरीके से बढ़ाएं लहसुन की पैद...

Garlic Farming in Hindi: इस एक तरीके से बढ़ाएं लहसुन की पैदावार, जानें पूरा जानकारी

Garlic Farming in Hindi:  इस एक तरीके से बढ़ाएं लहसुन की पैदावार, जानें पूरा जानकारी
Garlic Farming in Hindi: इस एक तरीके से बढ़ाएं लहसुन की पैदावार, जानें पूरा जानकारी

लहसुन लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई बीमारियों को यह ठीक करने की क्षमता रखता है। ठंड के समय इसका उपयोग भी बढ़ जाता है। ऐसे में लहसुन उगाने वाले किसान अपनी पैदावार बढ़ाकर मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को कृषि विशेषज्ञ पैदावार बढ़ाने के लिए एक केमिकल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार किसान अमोनियम सल्फेट इस्तेमाल करके लहसुन की पैदावार बढ़ा सकते हैं। इसके बारे में सबकुछ...

फसल उत्पादन बढ़ाने में होता है इस्तेमाल:

दरअसल, अमोनियम सल्फेट एक प्रकार का नमक होता है। यह अमोनिया और सल्फ्यूरिक एसिड की रासायनिक प्रक्रिया से बनता है। इसका रंग सफेद होता है। इसमें 21 फीसदी नाइट्रोजन और 60 फीसदी सल्फर की मात्रा पाई जाती है। बता दें कि इसका इस्तेमाल खेती में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके इस्तेमाल से फसल की पैदावार बढ़ती है। लहसुन की खेती में लागत अधिक होती है क्योंकि इसके बीज महंगे होते हैं।

कैसे करना चाहिए अमोनियम सल्फेट का इस्तेमाल:

  • अगर लहसुन की फसल जल्दी बोई जाती है तो इसमें अमोनियम सल्फेट की कमी देखने को मिलती है।
  • अमोनियम सल्फेट का इस्तेमाल तब करना चाहिए  जब मिट्टी हवादार हो और साथ ही उपजाऊ भी हो।
  • जानकारी के अनुसार अगर लहसुन की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तो उसमें अमोनियम सल्फेट की कमी देखने को मिलती है।
  • अगर फसल 60 दिनों के अंदर बोई गई है तो अमोनियम सल्फेट वाली खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • वहीं अगर फसल 60 दिन से ज्यादा की हो तब उसमें 5 ग्राम प्रति लीटर अमोनियम सल्फेट को पानी मिलाकर स्प्रे करने से लाभ मिलता है।
  • आमतौर पर फसल को प्रति एकड़ 40 किलो नाइट्रोजन, 20 किलो फॉस्फोरस और 20 किलो पोटाश की जरूरत होती है।
  • अमोनियम सल्फेट का उपयोग करने से फसल में सल्फर की पूर्ती होती है और पैदावार भी बढ़ती है।
     
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें