• होम
  • Weather Today: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में...

Weather Today: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में आज जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में आज जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बारिश का अलर्ट

मॉनसून अपने आखिरी चरण में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से लैंडस्लाइड्स हो रही हैं। ऐसे में IMD का पूर्वानुमान है की आज भी कई राज्यों में जमकर बारिश का मौसम बन सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज 19 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
आपको बता दें, की आज दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गर्म और नमी वाला मौसम बने रहने की संभावना है।

जाने दिल्ली का मौसम अपडेट Delhi weather update:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 19 सितम्बर को हल्की बारिश और बिजली गिरने की सम्भावना बनी हुई है। दिल्ली समेत कई आस-पास के इलाकों में कल (18 सितंबर) दिनभर लगातार बारिश होती रही। कल रात भी जमकर बारिश हुई, लगातार हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। कई लोगों ने अपने घरों के एसी-पंखों की रफ्तार को कम कर दिया है। आज सुबह से भी यही दौर बना हुआ है, हालांकि अब बारिश की गति में कमी देखने मिल रही है। कल हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। 

तटीय क्षेत्रों में तेज़ हवाएँ चलने का अलर्ट Alert of strong winds in coastal areas:

IMD के पूर्वानुमान अनुसार, आज पश्चिमी-मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के तट के पास और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाएँ, जो 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों और पश्चिम-मध्य अरब सागर के आसपास सोमालिया के तट के पास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएँ, जो 65 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती हैं, की संभावना जताई गई है। ऐसी स्थिति में समुद्री मछुवारों के लिए अलर्ट और गाइडलाइन जारी की है। 
मौसम की ताज़ा जानकारी और पूर्वानुमान के अनुसार आवश्यक सावधानियाँ बरतें।
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें