• होम
  • Maharashtra Weather: मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों...

Maharashtra Weather: मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

Maharashtra Weather: मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी
अहमदनगर में आज का मौसम

उत्तरप्रदेश, बिहार,महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में कल रात तेज़ बारिश से कई इलाके प्रभावित हुए है। इसका सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने मिला। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ हो रही मूसलाधार बारिश के बाद कई कॉलोनियों और कई बड़े मार्केट की दुकानों में भी पानी भर गया है जिसके बाद व्यापारी लोग को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई में भारी बारिश के कारण लोकल रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रैन की सेवाएं बंद है साथ ही स्कूलों को भी बंद रहने का आदेश दिया है। मुंबई के नज़दीकी ठाणे में भी बारिश से सड़के दरिया बन गई। इसके अलावा कोलाबा, सेंटाक्रुज़, वर्ली, बोरीवली में भी अच्छी खासी बारिश देखने मिली।

महाराष्ट्र में मानसून मेहरबान बना बैठा है, यहाँ के मुख्य शहरों में लगातार बारिश इसका प्रमाण है। पुणे, नागपुर, अहमदनगर में आज का मौसम, अकोला, जलगांव, औरंगाबाद, सतारा समेत कई अन्य शहरों में अगले 5 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की सम्भावना  है।

जाने 08 जुलाई को महाराष्ट्र में मौसम पर एक नज़र:

  1. मुंबई: आज 08 जुलाई को मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होने की पूरी सम्भावना है। तापमान की बात की जाये तो यहाँ अधिकतम तापमान 32 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
  2. पुणे: 08 जुलाई को पुणे में मध्यम बारिश और बिजली चमकने की स्थिति संभव है। यहाँ अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  3. नागपुर: आज यहाँ बादल छाए रहेंगे और बारिश की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त यहाँ अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  4. अहमदनगर: आज यहाँ बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें