• होम
  • Mumbai Rain Today: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव और या...

Mumbai Rain Today: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव और यातायात जाम से परेशान लोग, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rain Today: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव और यातायात जाम से परेशान लोग, IMD ने जारी किया अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कोने कोने में मानसून की लहर जारी है कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति है तो कुछ क्षेत्रों में लगभग बाढ़ सी स्थिति बनती नज़र आ रही है। ऐसी ही कुछ स्थिति महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में देखने मिल रही है। इस दौरान मुंबई का मौसम, नाशिक, नागपुर, पुणे जैसे मुख्य और कई आसपास के ज़िलों में मध्यम से भारी बारिश की सम्भावना जारी कि हैं। इसके अतिरिक्त ओस्मानाबाद, वाशिम, वरदा, अकोला, सांतरा और कई महाराष्ट्र-गोवा बॉर्डर के इलाकों के गावों में भी लगातार भारी बारिश की सम्भावना बनी हुई है। IMD की माने तो 18 से 21 जुलाई तक तटीय इलाकों में अत्यधिक बारिश और आंधी चलने की सम्भावना है। आईये जाने मौसम का हाल:

जाने 18 जुलाई को महाराष्ट्र में मौसम अपडेट:

  1. मुंबई: आज 18 जुलाई को IMD ने मुंबई में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। तापमान की बात करें तो आज यहाँ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है।
  2. ठाणे: आज 18 जुलाई को यहाँ दिन में मध्यम से भारी बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  3. पुणे: 18 जुलाई को पुणे में मध्यम बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। यहाँ आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  4. नागपुर: आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक रुक कर बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही यहाँ अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  5. जलगांव: आज यहाँ शाम और रात में बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें... 18 से 21 जुलाई तक इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश, जाने मौसम पर लेटेस्ट अपडेट

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें