• होम
  • Maharashtra Weather: मुंबई, नाशिक में भारी बारिश का अलर्ट, ज...

Maharashtra Weather: मुंबई, नाशिक में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

Maharashtra Weather: मुंबई, नाशिक में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मुंबई और नाशिक में भारी बारिश की चेतावनी दी है

मौसम विभाग ने आज 06 जुलाई को महाराष्ट्र के मुंबई, अलीबाग, नाशिक और आसपास के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। यहाँ अन्य कई क्षेत्रों में भी लगातार बारिश की सम्भावना बनी हुई है। IMD का कहना हैं की 06 और 07 जुलाई को तटीय इलाकों में अत्यधिक बारिश और अगले 05 दिनों तक मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक में भी 06 से 07 जुलाई को भारी बारिश की सम्भावना जताई हैं। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में आज का मौसम, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, पश्चिम बंगाल जैसे कई क्षेत्रों में कुछ कुछ जगह मूसलाधार बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें... इन राज्यों में 12 जुलाई तक भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

जाने 06 जुलाई को महाराष्ट्र में मौसम पर ताज़ा अपडेट:

  1. मुंबई: आज 6 जुलाई को मुंबई में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे साथ ही मध्यम से भारी बारिश होने की सम्भावना है। यहाँ अधिकतम तापमान 31 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। 
  2. पुणे: 6 जुलाई को पुणे में मध्यम बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। साथ ही आज यहाँ अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  3. नागपुर: आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की आशंका है। इसके साथ ही यहाँ अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  4. औरंगाबाद: आज यहाँ शाम और रात में बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  5. अकोला: आज 6 जुलाई को यहाँ दिन में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।


 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें