• होम
  • Delhi weather Today: दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए जारी हुआ...

Delhi weather Today: दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए जारी हुआ हीटवेव और चिलचिलाती गर्मी का अलर्ट, जानिए मौसम अपडेट

Delhi weather Today: दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए जारी हुआ हीटवेव और चिलचिलाती गर्मी का अलर्ट, जानिए मौसम अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गर्मी का सितम बरकरार है और फिलहाल इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। IMD ने आने वाले तीन दिनों के लिए दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में कल 15 जून को भीषण गर्मी से नागरिकों को कोई राहत नहीं मिली और अधिकतम तापमान औसतन मुकाबले से 6 डिग्री ज्यादा यानि  44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली में मौसम केंद्रों में से आया कई अन्य जगह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 

आइये जाने 16 जून, आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार 16 जून को भी भीषड़ गर्मी भरा मौसम रहने की संभावना है, इसके अलावा आसमान साफ रहेगा और दिल्ली के कई हिस्सों में लू की सम्भावना निरंतर बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है, इस कारण लोगों को दिन की धुप के समय घर से बाहर निकलने के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त आज यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के लगभग रह सकता है। 

दिल्ली में 19 जून तक हीटवेव की सम्भावना बनी हुई है। इसके पश्चात् 20 जून से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका है। आपको बता दें की इस पुरे हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।  

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें