• होम
  • Aaj Ka Mausam: हिमाचल से बिहार तक लू की चेतावनी, जाने कहाँ क...

Aaj Ka Mausam: हिमाचल से बिहार तक लू की चेतावनी, जाने कहाँ कहाँ पड़ रही भीषड़ गर्मी

Aaj Ka Mausam: हिमाचल से बिहार तक लू की चेतावनी, जाने कहाँ कहाँ पड़ रही भीषड़ गर्मी
लू का कहर

देश में उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों अधिक गर्मी पड़ रही है। प्रातः सुबह का वक्त बीतते ही भीषड़ लू और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। नागरिकों को घर से निकलते समय लू और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार उत्तरी भारत के मैदानी इलाक़ों में फिलहाल लू और भीषड़ गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी, दरअसल इस समय शुष्क और गर्म हवाओं के चलने और आसमान साफ होने के कारण, सौर रेडीएशनल हीट की वजह से इन इलाक़ों में तापमान बहुत अधिक बढ़ा हुआ है जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

15 जून, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट:

आज, 15 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में आज का मौसम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है जबकि पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भीषण लू की स्थिति रहेगी। IMD का कहना है कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड सहित कई उत्तरी में 18 जून तक हीटवेव की स्थिति है।

हिमाचल, यूपी समेत कई पहाड़ी इलाकों में प्रचंड लू की स्थिति:

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू और पूर्वी दक्षिण उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भीषड़ लू का अलर्ट बना हुआ है। आपको बता दें की उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ यह देश में सबसे गर्म रहा। इस समय कई पहाड़ी राज्य भी लू की चपेट में हैं जिनमे हिमाचल प्रदेश के कई शहर भी शामिल है। तापमान का पारा इतना बढ़ गया कि न सिर्फ हिमाचल बल्कि उत्तराखंड, पंजाब, हरयाणा जैसे इन उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, कल 14 जून को हिमाचल के ऊना में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस वर्तमान स्थिति में राजस्थान के बीकानेर और बिहार के छपरा और पटना से भी अधिक था। 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें