• होम
  • Delhi heatwave alert: दिल्ली से मध्यप्रदेश तक हीटवेव की लहर,...

Delhi heatwave alert: दिल्ली से मध्यप्रदेश तक हीटवेव की लहर, भीषड़ गर्मी तोड़ रही है सरे रिकॉर्ड

Delhi heatwave alert: दिल्ली से मध्यप्रदेश तक हीटवेव की लहर, भीषड़ गर्मी तोड़ रही है सरे रिकॉर्ड
दिल्ली से मध्यप्रदेश तक हीटवेव की लहर

उत्तर भारत के हिस्सों में भीषड़ गर्मी पड़ रही है, मौसम विभाग की माने तो, 24 मई को राजधानी दिल्ली में आज का मौसम, हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत गुजरात में लू की चेतावनी जारी रहेगी। हालांकि, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है फिलहाल आज 24 मई को दिल्ली में लू का अलर्ट है, यहाँ अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 

मध्यप्रदेश, गुजरात समेत यहाँ बढ़ा पारा:

मध्य प्रदेश के गुना में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री तक जबकि ग्वालियर, सतना, टीकमगढ़, खंडवा, खजुराहो, शिवपुरी, नीमच में तापमान 45 डिग्री के लगभग है। वहीँ गुजरात के अहमदाबाद में 45.9 डिग्री, राजकोट, गांधीनगर में भी तापमान 43 के ऊपर है, उत्तर प्रदेश के उरई में 45 डिग्री, पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के सिरसा में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। देश में कल  25 मई से 2 जून तक नौतपा लगने जा रहे हैं। इस दौरान गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की सम्भावना है।

दक्षिण भारत में बारिश के आसार: IMD का पूर्वानुमान है की आज देश के दक्षिणी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की सम्भावना है, खासकर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मुख्य रूप से भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण और पश्चिम भारत में मानसून मानो  शुरू हो गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की, जल्द ही यह मध्य भारत में भी बारिश की झलक देखने मिलेगी।   
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें